{"_id":"56ffed124f1c1b2978f00109","slug":"mehbooba-invited-for-government-formation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: राज्यपाल ने महबूबा को दिया सरकार बनाने का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: राज्यपाल ने महबूबा को दिया सरकार बनाने का न्योता
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:06 AM IST
सार
- रविवार दोपहर तक जम्मू पहुंचेंगी महबूबा
- भाजपा नेताओं से शपथ ग्रहण समारोह व मंत्रिमंडल पर चर्चा होगी
- शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी जोरशोर से जारी
- संभावित मंत्री शपथ ग्रहण में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा तक की प्रैक्टिस में जुटे
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एनएन वोहरा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल एनएन वोहरा ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को पीडीपी-भाजपा गठजोड़ सरकार बनाने का औपचारिक न्यौता शनिवार को दिया। शपथग्रहण समारोह चार अप्रैल को सुबह 11 बजे राजभवन में होगा। राज्यपाल ने दोनों दलों की ओर से सहमति पत्र मिलने के बाद महबूबा को नई सरकार का आमंत्रण दिया है।
शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू तथा पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। इस बीच ताजपोशी के लिए महबूबा और पीडीपी के अन्य नेता रविवार को श्रीनगर से जम्मू पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण से पहले महबूबा और भाजपा विधायक दल के नेता डा. निर्मल सिंह के बीच मंत्रिमंडल सहयोगियों के नाम पर चर्चा भी संभव है।
पीडीपी सूत्रों के अनुसार महबूबा रविवार दोपहर तक जम्मू पहुंच जाएंगी और एयरपोर्ट से सीधे गेस्ट हाउस जाएगी। यहां पर पीडीपी नेताओं के साथ बैठक का सिलसिला चलेगा। भाजपा नेताओं से शपथ ग्रहण समारोह व मंत्रिमंडल पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
वहीं चार अप्रैल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी जोरशोर से जारी है। सुरक्षा के अलावा ताजपोशी से संबंधित व्यवस्था के सही ढंग से प्रबंधन की तैयारी जारी है। पीडीपी भाजपा में भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी चल रही है।

उमर अब्दुल्ला ने की महबूबा की तारीफ
महबूबा मुफ्ती के साथ उमर अब्दुल्ला
- फोटो : फाइल
संभावित मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में ड्रेस से लेकर शपथ ग्रहण में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा तक की प्रैक्टिस में जुटे है। उधर, भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों को न्योता दिया गया है। हालांकि, चुनावी दौरे तथा अन्य व्यस्तताओं की वजह से अभी उनका आना तय नहीं हो पाया है।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को आमंत्रित किया है। उन्होंने उमर को फोन का बुलावा दिया है। इस बात का खुलासा उमर ने शनिवार को ट्विटर पर किया।
उमर ने ट्विटर पर लिखा है, ‘यह महबूबा मुफ्ती साहिबा की शालीनता है कि उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुझे फोन कर आमंत्रित किया है। मैं 4 तारीख को वहां जाने के लिए बेकरार हूं।’

Very gracious of Mehbooba Mufti Sahiba to phone & invite me to her oath taking ceremony. I look forward to being there on the 4th.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) April 2, 2016