फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba gave instructions to increase the activities of the party in Poonch, Rajori

महबूबा ने पुंछ, राजोरी में पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
Mehbooba gave instructions to increase the activities of the party in Poonch, Rajori
जम्मू। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू दौरे के दूसरे दिन शनिवार को पुंछ और राजोरी के जिलाध्यक्षों व अन्य पार्टी नेताओं के साथ लंबी बैठक कर उन्हें गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महबूबा ने राजोरी, पुंछ के नेताओं से कहा कि पीडीपी के लिए इन दोनों जिला का खास महत्व हैं। ऐसे में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाए। महबूबा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जम्मू में 12 जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक में अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगी। परिसीमन आयोग से बैठक का बहिष्कार करने के अलावा अनुच्छेद 370 की बहाली तक चुनाव न लड़ने सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर पार्टी नेताओं में अंदरखाते असंतोष को देखते हुए महबूबा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक अपने दौरे के आखिरी चरण में रख रही हैं। वहीं शनिवार को महबूबा मुफ्ती पार्टी के दिवंगत नेताओं के घर पर गईं, जिनका हाल ही में स्वर्गवास हुआ है। वह जानीपुर स्थित भवानी नगर में रिटायर्ड जज सरंगल के घर गईं और परिजनों से सांत्वना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed