{"_id":"545bb8a9cc3a05bb5b29484d35c2f60d","slug":"mehbooba-first-ever-indian-woman-to-lead-haj-delegation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं महबूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती हज यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। महबूबा और जम्मू कश्मीर के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर के अलावा राज्य से करीब 7,000 जायरीन हज के लिए गए।
विज्ञापन
इन सभी लोगों ने यहां पवित्र यात्रा पूरी की। जेद्दा में भारतीय कांसुलेट के अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर से लोकसभा सदस्य महबूबा हज के लिए पहुंची हैं। वह दो सदस्यीय भारतीय हज प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि महबूबा से पहले किसी भी भारतीय महिला ने हज के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नहीं किया था। इस हिसाब से महबूबा यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला बन गईं हैं। प्रतिनिधिमंडल के दूसरे सदस्य मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद मोहम्मद अनवर खान हैं।
विज्ञापन