{"_id":"5825dc5d4f1c1ba16fb3a3fa","slug":"mehbobba-mufti-says-kashmir-problems-will-be-solved-on-mufti-mohammad-saeed-way","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती के रास्ते से ही जम्मू-कश्मीर मसले का हल: महबूबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती के रास्ते से ही जम्मू-कश्मीर मसले का हल: महबूबा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 11 Nov 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उनके पिता स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद के दिखाए रास्तों पर चलकर ही जम्मू कश्मीर मसले का हल व भारत पाक में बने हालात सामान्य हो सकते हैं। उन्होंने कहा पीडीपी का एजेंडा युद्ध फैलाना नहीं बल्कि वार्ता को बढ़ावा देकर मसलों का हल करने पर आधारित है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर पीडीपी के जिला व जोनल अध्यक्षों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा रियासत में पिछले कुछ महीनों से हालात व भारत और पाकिस्तान में बने कटु रिश्तों को सामान्य बनाने में वार्ता जरूरी है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुफ्ती मोहम्मद सईद ने हमेशा बातचीत को पहल दी। उन्होंने कहा पीडीपी का गठन 1999 में हुआ और पार्टी बातचीत, शांति और भारत पाक में मधुर रिश्तों की हिमायती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा सीमा पर गोलाबारी से लोग परेशान है। ऐसे में दोनों पड़ोसी देशों में वार्ता से ही मसलों का हल निकल सकता है। महबूबा ने कहा रियासत में जवाबदेह राजनीतिक प्रणाली को मजबूत करने के लिए पीडीपी का गठन हुआ और पार्टी इस पर अडिग है।
विज्ञापन
लोगों के हित में सईद ने लिया गठबंधन का फैसला
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : FILE PHOTO
उन्होंने कहा 2002 से 2005 तक रियासत में पीडीपी की अगुवाई में गठबंधन सरकार रही और इस अवधि में वार्ता और विकास के एजेंडे पर जोर दिया गया। इससे सीमा पर शांति रही और भारत पाक के रिश्तों में भी मधुरता आई। उन्होंने कश्मीर में हालात खराब होने के बावजूद में रही शांति के लिए जम्मू के लोगों को सराहा।
उन्होंने कहा 2014 के विधानसभा चुनाव में जम्मू में भाजपा और कश्मीर में पीडीपी को जन समर्थन मिला। वैचारिक मतभेद होने के बावजूद भी मुफ्ती सईद ने रियासत के लोगों व रियासत के हित में भाजपा के साथ गठबंधन करने का कठिन और बड़ा फैसला लिया।
उन्होंने कहा 2014 के विधानसभा चुनाव में जम्मू में भाजपा और कश्मीर में पीडीपी को जन समर्थन मिला। वैचारिक मतभेद होने के बावजूद भी मुफ्ती सईद ने रियासत के लोगों व रियासत के हित में भाजपा के साथ गठबंधन करने का कठिन और बड़ा फैसला लिया।
नेताओं को योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश
Mehbooba Mufti
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने पीडीपी नेताओं से कहा कि वह पार्टी में महिलाओं की भागीदारी को ओर बढ़ाए और राज्य सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों में जिसमें पुलिस स्टेशन, बसों, स्कूल योजना, लाडली बेटी योजना का प्रचार प्रसार करें।
इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष रंगील सिंह, महासचिव सरताज मदनी, महबूब इकबाल ने मुख्यमंत्री को जम्मू में पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पीडीपी के जिला व जोनल प्रधानों से भी पार्टी गतिविधियों का फीड बैक लिया।
इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष रंगील सिंह, महासचिव सरताज मदनी, महबूब इकबाल ने मुख्यमंत्री को जम्मू में पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पीडीपी के जिला व जोनल प्रधानों से भी पार्टी गतिविधियों का फीड बैक लिया।