फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

सांबा में गणतंत्र दिवस की व्यवस्थाओं की समीक्षा

विज्ञापन
meeting
सांबा। रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के सुचारु आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ले जिला मुख्यालय में जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों की एक बैठक बुलाई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य समारोह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाने के बारे में बताया गया। जहां वीआईपी, वीवीआईपी तिरंगा फहराएंगे और मार्च पास्ट में सलामी लेंगे, जिसमें जेकेपी, जेकेएपी, सीआरपीएफ, एआरएमवाई और एनसीसी की टुकड़ियां 9:55 बजे तिरंगे को सलामी देगी। उपायुक्त ने सभी जिला प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के बीच कोविड-19 निर्देशों का पालन और उचित दूरी सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई, जिसमें विस्तृत सुरक्षा योजना, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल सुविधा, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बिजली आपूर्ति आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

पीडीडी और नगर परिषद को पूरे शहर में स्ट्रीट, फ्लड लाइट को बदलने, मरम्मत करने और सुरक्षा कारणों से स्टेडियम स्थल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था शुरू करने के लिए कहा गया। गणतंत्र दिवस की रिहर्सल 17 जनवरी से शुरू होगी और 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी अभिषेक महाजन, एडीसी टीआर शास्त्री, सुरम चंद शर्मा, सहायक आयुक्त राजस्व रविंदर कुमार, कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस अनु भेल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सुरिंदर शर्मा, सहायक आयुक्त विकास सिद्धार्थ धीमान, सीएमओ, सीईओ आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed