{"_id":"61d2045c5ad7d62c7e21cfa0","slug":"meeting-samba-news-jmu251108314","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के काम से किसान और युवा पीढ़ी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के काम से किसान और युवा पीढ़ी परेशान
विज्ञापन
छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र में रविवार को किसान कांग्रेस ने एक सभा का आयोजन किया। इसमें किसानों की समस्याओं को सुना गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक किसान कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज भारत प्रिय कर रहे थे। इस मौके पर युवाओं ने एक रैली भी निकाली। सभा के दौरान भारत प्रिय ने सीमावर्ती गांवों के किसानों की बात करते हुये कहा कि देेेश का किसान और युवा परेशान है। सीमावर्ती गांवों के किसानों की सेना ने प्रशासन के सहयोग से कारगिल युद्ध के दौरान डिफेंस मजबूत करने के लिये किसानो से उनकी खेतीबाड़ी योग्य जमीन ली थी। किसानों को आज तक न ही वह जमीन वापस की गई, और न ही उसका कोई मुआवजा दिया गया।
क्षेत्र में सड़कों की हालत काफी जर्जर बनी हुई है। चिनाब पर 206 करोड़ की लागत से बन रहे पुल का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। खाद, खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी डीजल-पेट्रोल के दाम के कारण ठप पड़ी हैं। जम्मू के लोगों को जो सरकारी रेट पर चीनी मिलती थी, बंद कर दी। लेकिन, कश्मीर के लोग आज भी उसका लाभ ले रहे हैं। गैस सिलेंडर के दाम एक हजार के लगभग हो गये। बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ रही है। सरकार के पास युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
कश्मीर पुलिस की तरफ से की गई सीमावर्ती युवाओं की भर्ती प्रक्रिया ठंडे बस्ते में पड़ी है। पुलिस में महिलाओं की भर्ती की गई थी, जिसकी आज तक लिखित परीक्षा नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सहयोग से छंब विधानसभा क्षेत्र की विकास को लेकर कायापलट की गई। इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष रामेश वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शाम चौधरी, चुननी लाल, लक्की, बिशु सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।