फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Meeting

दुकानदारों को मास्क अनिवार्य करने के निर्देश

विज्ञापन
Meeting
यिसी पुलिस स्टेशन में लोगों के साथ बैठक करते हुए एसएसपी शैलेंदर सिंह। - फोटो : REASI
रियासी। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदार स्वयं मास्क पहनने के साथ ग्राहकों को भी मास्क पहनना अनिवार्य करें। ताकि, बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। यह निर्देश एसएसपी शैलेंदर सिंह ने दुकानदारों को दिए।
विज्ञापन

इसके लिए एक दुकानदार को रोजाना 10 ऐसे लोगों को मास्क देने होंगेे, जो बिना मास्क पहने बाजारों में घूमते दिखाई दे। आपस में फैलाई जाने वाली जागरूकता से ही कोविड के नए स्वरूप को रोकने में कामयाबी मिल सकेगी। अन्यथा, आने वाले दिनों में हालात बिगड़ने की आशंका है। जिसके लिए लोग खुद जिम्मेेदार होंगे।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस स्टेशन में स्थानीय दुकानदारों के साथ की बैठक में एसएसपी ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने तथा भीड़ इकट्ठा न करने को कहा। अधिकारी ने कहा कि मौजूदा समय में संक्रमण बढ़ रहा है। बाजारों में लोग बिना मास्क घूमते दिखते हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना भी थोपती है। उन्होंने दुुकानदारों से अपील की कि अपनी दुकान या बाजार में बिना मास्क आए व्यक्तियों को मास्क बांटें। उनसे इसको नियमित पहनने की अपील भी करें। मौके पर डीएसपी डीआर मुमताज अली भट्टी, एसएचओ प्रमोद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed