{"_id":"6245f4c678b8e05e967d5541","slug":"meeting-ramban-news-jmu2568697186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में निर्बाध पानी व बिजली आपूर्ति के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में निर्बाध पानी व बिजली आपूर्ति के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। अपर जिला विकास आयुक्त राजेंद्र शर्मा ने वीरवार को रामबन के धर्मगुरुओं और प्रमुख नागरिकों के साथ बैठक की। इसमें रमजान और नवरात्र के आयोजन की व्यवस्था पर चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस लाल शर्मा, तहसीलदार रामबन रफीक अहमद, मंदिरों के पुजारी, मौलाना और प्रमुख नागरिक शामिल हुए। एडीडीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि जिले में पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने जनता को आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बाजार की जांच में तेजी लाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी तहसीलदारों और नगर परिषद के अधिकारियों रामबन, बनिहाल और बतूत को सफाई अभियान में तेजी लाने और मस्जिदों व मंदिरों के आसपास सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एडीडीसी ने मूल्य प्रदर्शन/निर्धारण और उत्पाद की गुणवत्ता की जांच के लिए संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों के गठन का निर्देश दिया।