फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting on security

घाटी में ईद-उल-फितर व अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा पुख्ता करें : आईजीपी

विज्ञापन
meeting on security
वीके विर्दी ने पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को निगरानी बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। आईजीपी कश्मीर वीके विर्दी ने वीरवार को घाटी में आगामी प्रमुख कार्यक्रमों व श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैठक की। बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। आईजीपी ने आगामी त्यौहारों के दौरान निगरानी बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर आकस्मिक जांच करने तथा सुरक्षा गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। अमरनाथ यात्रा के दौरान रसद व्यवस्था, मार्ग सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल को लेकर योजना बनाने के लिए कहा।

बैठक में मुख्य रूप से ईद-उल-फितर और अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। आईजीपी ने ईद-उल फितर के मौके पर भीड़ को रोकने, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और घाटी में कार्यक्रमों के व्यवस्थित संचालन बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों की जरूरत पर बल दिया। कार्यक्रमों में प्रवेश व निकास बिंदुओं को नियंत्रित करने, रणनीतिक स्थानों पर कर्मियों को तैनात करने और निर्बाध कार्यक्रम समन्वय के लिए स्थानीय सामुदायिक नेताओं के साथ सहयोग करने के लिए विशिष्ट निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed