फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

सब्जी मंडी को किया जाए स्थानांतरित

विज्ञापन
meeting
बजार एसोसिएशन प्रधान सचिन चोपड़ा पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
आरएस पुरा। बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने वीरवार को पत्रकार वार्ता कर कस्बे में स्थित सब्जी मंडी को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एलजी सहित कई उच्च अधिकारियों को भी पत्र भेजकर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कस्बे में कई स्थानों पर सरकारी भूमि खाली पड़ी है। कुछ लोगों द्वारा उस पर कब्जा किया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन को जल्द से जल्द वहां पर सब्जी मंडी शिफ्ट करनी चाहिए, जिससे बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने के साथ लोगों को भी राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि म्यूनिसिपल कमेटी की गलत नीतियों और मिलीभगत के कारण सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। कस्बे में स्थित शिशु समाधि की भूमि पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा अवैध तरीके के साथ धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर भी सब्जी मंडी का निर्माण किया जा सकता है, लेकिन म्यूनिसिपल कमेटी इसे लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द मंडी को जहां से स्थानांतरित नहीं किया गया तो वह आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदार कमेटी होगी।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में कुंदन पहलवान, अनिल शर्मा, सुदेश कुमार गोगी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed