{"_id":"62952d835b1da938562ef03f","slug":"meeting-jammu-city-news-jmu26089168","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री अमरनाथ यात्रा की सफलता के लिए हितधारकों का सहयोग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अमरनाथ यात्रा की सफलता के लिए हितधारकों का सहयोग जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के सफलतापूर्वक आयोजन में सभी हितधारकों का सहयोग जरूरी है। यह बात मंडलायुक्त रमेश कुमार ने सोमवार को जम्मू में श्री अमरनाथ यात्रा, विकास एवं पर्यटन से संबंधित मुद्दों पर बाजार संगठनों और सिविल सोसायटी के सदस्यों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी हितधारकों को समन्वय बनाकर काम करना होगा। सरकार ने संभाग में धार्मिक पर्यटन एवं सांस्कृतिक महोत्सवों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। बाजार संगठनों और सिविल सोसायटी के सदस्यों ने कई सुझाव भी दिए। उन्होंने बाग-ए-बाहु में म्यूजिकल फव्वारा लगाने सहित सुचेतगढ़ बार्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी शुरू करने के लिए सरकार का आभार जताया। साथ ही बीटिंग रिट्रीट समारोह को श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान सप्ताह के सभी दिन आयोजित करने का आग्रह किया।
मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि सुझावों पर गौर कर उचित कदम उठाए जाएंगे। बैठक में उपायुक्त अवनी लवासा, पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय, एसएसपी चंदन कोहली, नगर निगम के आयुक्त राहुल यादव, चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता सहित बाजार सगठनों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विशेष बस सेवा शुरू करने की मांग
बाजार संगठनों और सिविल सोसायटी के सदस्यों ने श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए भगवती नगर से रघुनाथ मंदिर, बाहु फोर्ट और अन्य पर्यटन स्थलों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की भी मांग उठाई है। श्री अमरनाथ यात्रियो को प्रदेश में असुविधा न हो इसके लिए उनके वाहनों व दस्तावेज की जांच लखनपुर में ही करवाने की अपील की। यात्रा के दिनों में पेयजल व बिजली की सुचारु आपूर्ति पर भी जोर दिया गया।