{"_id":"60e6051d8ebc3e8c0a597160","slug":"meeting-jammu-city-news-jmu238985034","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी रात्रि विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी रात्रि विमान सेवा
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू और श्रीनगर एयरपोर्ट पर रात्रि विमान सेवा शुरू करनेे की तैयारी चल रही है। दोनों ही एयरपोर्ट पर रात्रि विमान सेवा को शुरू करने के लिए रनवे पर लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर रात्रि दस बजे तक उड़ानें संचालित करने के लिए ढांचागत और तकीनकी सुविधाएं मौजूद हैं, हालांकि सर्दियों में रात्रि में दृश्यता में सुधार के लिए लाइटिंग का काम चल रहा है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। इसी तरह जम्मू एयरपोर्ट वर्तमान हवाई पट्टी की मरम्मत का काम चल रहा है, जो इसी सप्ताह पूरा होगा, जिसके बाद रात्रि उड़ानों के संचालन के लिए ढांचागत और तकनीकी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
बुधवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नागरिक उड्डयन, कृषि और बागवानी क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डे पर रात में उड़ानों के संचालन की संभावना पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट पर हज के अलावा अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने दोनों एयरपोर्ट पर चल रहे कामकाज से अवगत करवाया।
कृषि उड़ान स्कीम से किसानों को मिलेगा लाभ
बागवानी क्षेत्र की समीक्ष करते हुए गृह सचिव ने कहा कि पूर्वोत्तर और हिमालीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के किसानों के लिए कृषि उड़ान स्कीम शुरू की है। इस योजना का लाभ प्रदेश के किसानों को भी मिलेगा। योजना का उद्देश्य खराब होने वाले उत्पादों को हवाई परिवहन के लिए 50 फीसदी माल ढुलाई सब्सिडी देना है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा और कृषि उत्पाद खराब होने से पहले देश के विभिन्न राज्यों की मंडी में पहुंच जाएंगे।