{"_id":"5fb829548ebc3e9be9187665","slug":"meeting-jammu-city-news-jmu223171830","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री विकास पैकेज के प्रोजेक्टों को प्राथमिकता दें : मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री विकास पैकेज के प्रोजेक्टों को प्राथमिकता दें : मुख्य सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वह जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री विकास पैकेज के अंतर्गत प्रोजेक्टों को उच्च प्राथमिकता दें और उन्हें समय पर पूरा करें।
शुक्रवार को पीएमडीपी के तहत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने अब तक परियोजनाओं की शारीरिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी हासिल की। सड़कों के क्षेत्र में रिंग रोड परियोजना जम्मू और श्रीनगर, जोजिला टनल, कारगिल जंस्कार रोड, श्रीनगर शोपियां काजीगुंड, जम्मू अखनूर पुंछ सड़क चौड़ीकरण, चिनैनी सुद्धमहादेव सड़क, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे फोर लेन रोड की दिशा में हुए कार्य को जाना। पर्यटन क्षेत्र में गुलमर्ग-बारामुला, कुपवाड़ा, लेह और मानतलाई सुद्धमहादेव, पटनीटॉप, जम्मू, राजोरी, शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग, पहलगाम, किश्तवाड़ में हो रहे कार्यों के अलावा रंजीत सागर डैम और वुलर झील विकास की दिशा में हो रहे कार्य की समीक्षा की। स्वास्थ्य क्षेत्र में जम्मू के सांबा में एम्स और कश्मीर के अवंतीपोरा में एम्स के निर्माण कार्य के अलावा जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों को स्थापित करने की दिशा में हो रहे कार्य की प्रगति को जाना। मुख्य सचिव ने बिजली के क्षेत्र में कीरू, कवार, शाहपुर कंडी, उज्ज और गैस पाइपलाइन परियोजना में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।