{"_id":"5f8df8b08ebc3ea360757e25","slug":"meeting-jammu-city-news-jmu2211555183","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के अफसर फोन नहीं उठाते, कैसे करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के अफसर फोन नहीं उठाते, कैसे करें काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मेरा शहर, मेरी शान कार्यक्रम के तहत शहर में चार जगह बैठकें हुईं। इनमें चारों जोन के पार्षदों अपने वार्डों की समस्याओं को रखा। टाउन हाल में आयोजित बैठक में पहुंचे प्रमुख सचिव अटल डुल्लू से पार्षदों ने निगम अधिकारियों की शिकायत की। कहा, निगम अधिकारी फोन नहीं उठाते, ऐसे में पार्षद क्या करें। विकास कार्य करवाने में परेशानी आ रही है। प्रमुख सचिव ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। टाउन हाल के अलावा कन्वेंशन सेंटर, लोनिवि रेस्ट हाउस, इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट छन्नी में कार्यक्रम किए गए।
टाउन हाल में आयोजित बैठक में नगर निगम की आयुक्त अवनी लवासा ने अभी तक हो चुके कार्यों की प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। प्रमुख सचिव को बताया गया कि शहर में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। कुछ प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने भी शहर में चल रहे प्रोजेक्टों के बारे में बताया। इसमें कचरा निस्तारण केंद्र समेत अन्य प्रोजेक्टों का जिक्र किया गया। इस पर प्रमुख सचिव ने हर संभव सहायता करने को कहा है। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने शहर में बड़े प्रोजेक्टों के लिए फंड मांगा।
हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया ने छह सौ कर्मचारियों की जल्द तैनाती की मांग की। सोशल कमेटी के अध्यक्ष जीत राम अंगराल ने सिलाई मशीन का मसला उठाया और महिलाओं को जल्द से जल्द सिलाई मशीनें मुहैया करवाने की मांग की। स्वच्छ भारत कमेटी के अध्यक्ष सूरज प्रकाश पाधा ने शहर को साफ सुथरा के लिए फंड की मांग की।
विज्ञापन
ये रही समस्याएं
- नालियां बनाना
- नालों की सफाई
- लाइटें लगाना
- रास्ते बनाना
- पानी की व्यवस्था
- बिजली की समस्या
- सफाई व्यवस्था
- लावारिस पशुओं की समस्या