फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

जम्मू और कश्मीर के 7-7 कॉलेज डिजिटल होंगे

विज्ञापन
meeting
जम्मू। उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त तलत परवेज ने वीरवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में ई-गवर्नेंस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रोजेक्ट ई-मिशन टीम (पीईएमटी) की प्रगति और योजना के तहत ई-गवर्नेंस परियोजना के कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि शुरूआत में जम्मू डिवीजन से 7 और कश्मीर डिवीजन से 7 कॉलेजों को डिजिटल करने के लिए चयन किया गया है और आने वाले सत्र में स्मार्ट कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। आयुक्त सचिव ने 31 मार्च 2021 से पहले परियोजना पर काम पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने योजना के तहत दूरदराज के क्षेत्रों में स्थापित कॉलेजों को कवर करने के लिए भी कहा। बैठक में हर कॉलेज से ई-गवर्नेंस कार्यक्रम के लिए कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर भी चर्चा की गई, ताकि विशेष रूप से कोरोना महामारी में छात्रों के हित के लिए डिजिटल प्रणाली को पूरी तरह से लागू किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में निदेशक रूसा, निदेशक वित्त, उच्च शिक्षा विभाग, निदेशक एनआईईएलआईटी, प्रमुख ई-गवर्नेंस, जम्मू-विश्वविद्यालय, नोडल प्रिंसिपल कॉलेज जम्मू डिवीजन और एनआईसी, निदेशक कॉलेज, जेएंडके, निदेशक आईटी, कश्मीर नोडल प्रिंसिपल कॉलेजों कश्मीर डिवीजन और जीडीसी महिला सोपोर के प्रतिनिधि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed