फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के कंप्यूटर लैब उपयोग करें एसडीएम

विज्ञापन
meeting
डोडा। उपायुक्त विकास शर्मा ने वीरवार को कार्यालय में राजस्व विभाग के कामकाज का जायजा लेने के लिए प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ऑनलाइन सेवाओं, जमाबंदी की डिजिटाइजेशन, अतिक्रमण हटाने, अदालती मामलों के निपटान, आदि मामलों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीसी ने ऑनलाइन सेवाओं पर चर्चा करते हुए राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी राजस्व सेवाएं ऑनलाइन वितरित की जाएं। इसके अलावा उन्होंने बैंकों और सीएससी समन्वयकों को शुक्रवार शाम तक खिदमत केंद्रों और सीएससी केंद्रों की सूची उनके स्थानों, ऑपरेटर, मोबाइल नंबरों के साथ साझा करने के लिए कहा। जमाबंदी के डिजिटलीकरण के संबंध में डीसी ने राजस्व अधिकारियों पर श्रमशक्ति के साथ काम के घंटे बढ़ाने पर जोर दिया। इसके अलावा एसडीएम को आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के कंप्यूटर लैब का उपयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने गैर मुमकिन खड्डों के सर्वेक्षण की प्रगति का आंकलन करते हुए सभी तहसीलदारों को लंबित सर्वे को समय पर पूरा करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सभी ऑनलाइन राजस्व मामलों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निपटान सुनिश्चित करने व यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी राजस्व अदालत के मामले ऑफलाइन न लिए जा रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed