फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   meeting between mehbooba and ram madhav

राम माधव ने भाजपा-पीडीपी गठबंधन की मजबूती पर दिया जोर

Fri, 27 May 2016 12:36 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 27 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
meeting between mehbooba and ram madhav
राम माधव और महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
बजट सत्र की गहमागहमी के बीच सदन के भीतर और बाहर के संवेदनशील माहौल की टोह लेने पहुंचे भाजपा प्रवक्ता राम माधव ने वीरवार को पहले पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और उसके बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। 
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में प्रवास के दौरान राम माधव ने भाजपा-पीडीपी के गठबंधन की मजबूती पर जोर दिया। सूत्रों ने बताया भाजपा प्रवक्ता ने महबूबा से गठबंधन की भावी चुनौतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही भरोसा दिलाया कि केंद्र गठबंधन को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


एजेंडा आफ एलायंस को लेकर चूंकि दोनों घटक जवाबदेह हैं, लिहाजा सरकार को केंद्र का पूरा समर्थन प्राप्त है। समझा जा रहा है महबूबा से राम माधव की मुलाकात में बजट सत्र पूर्व से घाटी में बने माहौल के परिप्रेक्ष्य पर मंत्रणा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में अलगाववादियों द्वारा बंद के आह्वान से लेकर माहौल बिगड़ने की भावी आशंकाओं पर दोनों दलों के नेताओं ने गंभीर चर्चा की है। उधर महबूबा मुफ्ती के साथ मुलाकात से पूर्व भाजपा प्रवक्ता राम माधव ने भाजपा नेताओं के साथ लंबी बैठक की।


बजट सत्र के दौरान पार्टी के विधायी दल की तैयारी के साथ उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए कालोनी मामले से लेकर नीट सहित अन्य मामलों को लेकर लंबी चर्चा की। सूत्रों ने बताया राम माधव ने भाजपा नेताओं को गठबंधन की मजबूती के कार्य करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed