{"_id":"62128b7a0dc6e51f61175aaf","slug":"meeting-akhnoor-news-jmu2542437135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौड़ में सेवानिवृत्त सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस ने मांगे अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौड़ में सेवानिवृत्त सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस ने मांगे अधिकार
विज्ञापन
खौड में रिटायर्ड सेन्ट्रल आमर्ड पुलिस फोर्सस के सदस्य बैठक के दौरान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। सेवानिवृत्त सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेश की इकाई की तरफ से रविवार को खौड़ में एक बैठक की गई। इसमें सरकार से मसले हल करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जोनल प्रधान सुरजीत सिंह सेवानिवृत्त एसी ने की।
सुरजीत सिंह ने कहा कि हम पैरामिलिट्री सैनिकों के साथ सरकारें सौतेला व्यवहार करती आई हैं, लेकिन अब बर्दाश्त नहीं होगा। हमें अब अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा, क्योंकि हमारी मांगों की तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कई सालों से हम लोग मांगों को पूरा कराने के लिए बैठकें कर प्रदर्शन कर रहे हैं, हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों को जल्द पूर्ण करते हुए आर्म्ड फोर्स व पैरा मिलिट्री फोर्स में वेतन व पेंशन के अंतर को दूर किया जाए, पैरामिलिट्री फोर्सेस को सीसीएस रूल से दूर किया जाए, जैसे सेना में एमएसपी दी जाती है पैरा मिलिट्री फोर्सेस को भी दी जाए। वन रैंक वन पेंशन दी जाए, सीपीसी कैंटीन में जीएसटी की शत प्रतिशत छूूट दी जाए, पैरा मिलिट्री फोर्सेस के लिए पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड की स्थापना जिले स्तर पर की जाए, अलग से केंद्रीय विद्यालय की व्यवस्था की जाए।
इस मौके पर मोहन लाल, चगगर सिंह, थोढू राम, मोहन लाल, गणेश दास सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।