फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MEERWAIZ DETAINED AHEAD OF UN CHALO MARCH IN KASHMIR

कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज नजरबंद, घाटी में भारी तनाव

Fri, 10 Feb 2017 12:33 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 10 Feb 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
MEERWAIZ DETAINED AHEAD OF UN CHALO MARCH IN KASHMIR
अलगाववादी नेता मीरवाइज - फोटो : file photo

कश्मीर घाटी में अलगाववादियों के 'यूएन चलो' मार्च के आवाहन को लेकर शुक्रवार को कश्मीर घाटी में भारी तनाव का माहौल है। तनाव और हिंसा भड़कने की आशंकाओं के मद्देनजर घाटी में सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस की अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन


कश्मीर में अलगाववादी नेता मीरवाइज को भी उनके घर में नजर बंद किया गया है। जानकारी के मुताबिक अलगाववादियों द्वारा यूएन चलो मार्च की कॉल के बाद सुरक्षा और हालातों के मद्देनजर मीरवाइज को स्थानीय पुलिस द्वारा उनके घर में नजरबंद किया गया है।
विज्ञापन


कश्मीर के कई जिलों में तनावपूर्ण हालातों के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। जानकारी के मुताबिक ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के डाउन टाउन के कई इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। श्रीनगर के रैनावारी, नौहट्टा, खान्यार समेत कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही लालचौक जाने वाले सारे रास्तों को भी सीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पल पल के हालातों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

MEERWAIZ DETAINED AHEAD OF UN CHALO MARCH IN KASHMIR
घाटी में कड़े सुरक्षा इंतजाम - फोटो : FILE PHOTO

कश्मीर घाटी के इन संवेदनशील हालातों के कारण स्थानीय स्तर पर प्रशासन समेत खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। कश्मीर घाटी में हिंसा न भड़कने देने के लिहाज से प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

कश्मीर घाटी में तनाव और हिंसा भड़कने की आशंका के मद्देनजर रेल सेवा भी प्रभावित है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर में हिंसा की आशंकाओं के मद्देनजर प्रशासन द्वारा बनिहाल-बारामूला के बीच रेल सेवा को स्थागित कर दिया गया है। 

कश्मीर में बनिहाल बारामूला के बीच रेल सेवा को अगले आदेश तक संचालित होने से रोका गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कश्मीर में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के दौरान भी कश्मीर में रेल सेवा पर खासा असर पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed