{"_id":"596259354f1c1b46198b4631","slug":"meera-kumar-visited-kashmir-valley-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: राष्ट्रपति चुनावों के लिए विपक्षी पार्टियों का समर्थन लेकर लौटीं मीरा कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: राष्ट्रपति चुनावों के लिए विपक्षी पार्टियों का समर्थन लेकर लौटीं मीरा कुमार
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर पहुंची पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार
- फोटो : PTI
राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों व विधायकों का समर्थन मांगने रविवार को श्रीनगर पहुंचीं यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार को विपक्ष से समर्थन का आश्वासन मिला। कांग्रेस के अलावा नेशनल कांफ्रेंस के विधायकों व सांसद व सीपीआई के इकलौते विधायक एमवाई तारिगामी ने उन्हें समर्थन का भरोसा दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अंबिका सोनी, प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में मीरा कुमार ने विपक्षी विधायकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय विचारधारा व सिद्धांत जिस पर देशवासी विश्वास करते आए और एकजुट रहे हैं, उनको खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी सांसदों, विधायकों से कहा कि वह 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट करें। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष देश में सांप्रदायिकता को रोकने के लिए राष्ट्रपति चुनाव में एकजुट हो गया है।
विज्ञापन