फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   medicines from center reached jammu kashmir

केंद्र ने जेएंडके में दवाइयां और वैक्सीन भेजी

Tue, 23 Sep 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 23 Sep 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
medicines from center reached jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जेएंडके में बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम के लिए केंद्र की ओर से भारी मात्रा में दवाइयां और वैक्सीन भेजी गई हैं। बाढ़ के बाद दूषित पानी से पनपने वाली बीमारियों के बचाव के लिए श्रीनगर में 5.5 लाख खसरे की वैक्सीन और 30000 विटामिन ए की बोतलें तथा जम्मू में 50000 खसरे की वैक्सीन भेजी गई हैं।

विज्ञापन


केंद्र की रिपोर्ट में जेएंडके में 10 लाख क्लोरीन की टैबलेट भेजी गई हैं। इसके अलावा अतिरिक्त 11 लाख टैबलेट भोपाल से दिल्ली तक रेल और उसके बाद एयरलिफ्ट करके जेएंडके में पहुंचाई जा रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 25 लाख मीट्रिक टन ब्लीचिंग पाउडर जम्मू में भेजा गया।
विज्ञापन


3000 एंटी रैबीज की वायल भी भेजे गए। मुंबई और दिल्ली से एक लाख सेनेटरी नैपकिन और 50 हजार पैकेट ओआरएस के भेजे गए। एमएचए रिपोर्ट में श्रीनगर में 20 विशेषज्ञ डाक्टरों का दल भेजा गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेस बंगलूरू से दो साइको सोशल और साइको सोशल नीड असेसमेंट टीम भेजी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed