{"_id":"5f8209a68ebc3e9bc567ba6d","slug":"medical-workers-will-start-influenza-vaccine-from-tomorrow-jammu-city-news-jmu2205119160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा कर्मियों को कल से लगेगी इंफ्लूंजा वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा कर्मियों को कल से लगेगी इंफ्लूंजा वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोविड चिकित्सा देखभाल में जुटे स्वास्थ्य कर्मचारियों को 12 अक्तूबर से इंफ्लुएंजा वैक्सीन का टीका लगाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में वैक्सीन की 21000 डोज मंगवा ली गई हैं। कश्मीर में 18000 और जम्मू संभाग के लिए 3000 डोज भेजी गई हैं। इसके अलावा और वैक्सीन भी मंगवाई जा रही है। सात माह से कोविड से जूझ रहे चिकित्सा कर्मियों को वैक्सीन देने का उद्देश्य सर्दियों में उन्हें फ्लू से बचाना है। इंफ्लुएंजा फ्लू और कोविड संक्रमण से जुकाम, खांसी, बुखार जैसे मिलते जुलते लक्षण होते हैं।
डाक्टरों के अनुसार इंफ्लुएंजा फ्लू और कोविड के लक्षण मिलने पर यह घातक साबित हो सकते हैं। इस वैक्सीन का एक साल तक असर रहता है और यह फ्लू से बचाव करती है। कश्मीर में सर्दी ने दस्तक दे दी है, जिससे वहां तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। इस कारण कश्मीर में इंफ्लुएंजा फ्लू के तेजी से फैलने की आशंका है। फ्लू और कोविड संक्रमण एक साथ हो जाने पर पीड़ित की हालत अधिक खराब हो जाती है। विभाग की ओर से डाक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य दूसरे स्टाफ को पहले वैक्सीन दी जा रही है। जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी डॉ. यशपाल शर्मा ने बताया कि कश्मीर में सर्दियां शुरू होने के कारण वहां पहले वैक्सीन दी जा रही है, जिसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में इसे दिया जाएगा। कारपोरेशन की ओर से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही है।