{"_id":"57622ec24f1c1bf94111ba17","slug":"medical-test-for-accused-of-sabotage-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में तोड़फोड़ के आरोपी का होगा मेडिकल टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में तोड़फोड़ के आरोपी का होगा मेडिकल टेस्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपशंभु मंदिर से लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं जुड़ी है। मंदिर में तोड़फोड़ के आरोपी ने कोई अन्य गतिविधि न करके मंदिर को निशाना बनाया। इससे साफ जाहिर है कि आरोपी पागल नहीं है। अगर आरोपी तवी नदी में छलांग लगाता तो शायद उसे पागल कह सकते थे।
विज्ञापन
लेकिन वाट्सएप पर वॉयरल वीडियो देखने के बाद यह बात स्पष्ट है कि मंदिरों को ही निशाना बनाया जा रहा है। ये बातें स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने बुधवार को विभिन्न हिंदू धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ गेस्ट हाउस में हुई बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपी की पिछले एक माह की मोबाइल कॉल डिटेल निकाली जाएगी। वह अपने निवास स्थान शिवा डोडा से कब चला था और कहां-कहां रुका। इस बीच किन-किन लोगों से मिला, उसके मोबाइल पर किससे बातचीत हुई, इन सब बातों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
बाली ने आरोपी का मेडिकल एग्जामिनेशन करवाकर बोर्ड के डाक्टरों से उसे सर्टिफाइड करवाने की बात कही है, ताकि यह पता चल सके कि आरोपी सही में मानसिक रूप से परेशान है या नहीं।
बैठक में संगठन की ओर से हेड कांस्टेबल द्वारा महंत के साथ मारपीट करने के मामले में उसे टर्मिनेट करने की मांग पर मंत्री ने कहा कि कानून के दायरे में अगर ऐसा कुछ होगा, तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसे सस्पेंड किया गया है।