फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university Students stage protest demand to conduct Bsc Paramedical examinations soon

JU Protest: जम्मू विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, बीएससी पैरामेडिकल की परीक्षाएं जल्द करवाने की मांग

Tue, 05 Sep 2023 01:14 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2023 01:14 PM IST
सार

जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जम्मू विवि के परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए शीघ्र वार्षिक परीक्षाएं करवाने की मांग की।

विज्ञापन
jammu university Students stage protest demand to conduct Bsc Paramedical examinations soon
Jammu University - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएससी पैरामेडिकल कोर्स के विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में देरी को लेकर जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जम्मू विवि के परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए शीघ्र वार्षिक परीक्षाएं समय पर करवाने की मांग की। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कई बैनर पकड़ रखे थे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों का कहना था कि उनका चार साल का डिग्री कोर्स है, लेकिन पिछले डेढ़ साल से वार्षिक परीक्षाएं आयोजित नहीं करवाई गई हैं। इससे उनका कोर्स आगे बढ़ जाएगा और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कोर्स समय पर पूरा न होने के कारण वे आगामी भर्तियों के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने कहा कि वह पिछले दो साल से पढ़ाई कर रहे हैं और आज भी पहले वर्ष की पढ़ाई में हैं। अगर वार्षिक परीक्षाएं समय पर करवा दी जाती तो उनका कोर्स भी समय पर पूरा हो सकता है। कोर्स आगे बढ़ने से उन्हें आर्थिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि शीघ्र परीक्षाएं करवाई जाएं या उन्हें प्रमोट कर कोर्स में लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि जम्मू विवि प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। वहीं, जेएंडके पैरामेडिकल काउंसिल के एक अधिकारी ने बताया कि बीएससी पैरामेडिकल कोर्स की वार्षिक परीक्षाओं को जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed