{"_id":"64bed1d7c84965606e0d2c15","slug":"medical-director-visits-rspura-news-c-312-1-sjam1007-99-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अस्पताल के दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य निदेशक, लोगों ने बताईं परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अस्पताल के दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य निदेशक, लोगों ने बताईं परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निदेशक ने सभी परेशानियों को दूर करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. राजीव शर्मा ने सोमवार को उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अस्पताल में बेहतर सुविधाएं न मिलने की बात कही। बताया कि अस्पताल में कान, गले व हड्डियों के विशेषज्ञ के पद रिक्त होने से रोगियों को परेशानी हो रही है। काफी समय से जन औषधि केंद्र बंद पड़ा है। लोग बाजार से अधिक कीमतों पर दवाइयां खरीद रहे हैं।
कांग्रेस नेता मोहन सिंह चौधरी ने निदेशक को बताया कि अस्पताल का पिछला गेट वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। अस्पताल का जनरेटर भी खराब है। यहां वाटर कूलर तक नहीं लगाया गया। वार्डों में लगे एसी भी बंद पड़े हैं। जेके पीपल सेकुलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि मरालिया गांव के न्यू टाइप पीएचसी में एक वर्ष से अस्थायी तौर पर बिजली के तार जोड़ काम चल रहा है। दो वर्ष से वहां पड़ा वाटर कूलर भी छूल फांक रहा है। निदेशक ने कहा कि जनरेटर ठीक करवाने की प्रक्रिया चल रही है, वाटर कूलर भी लगाया जा रहा है। जिन डॉक्टरों के पद रिक्त हैं, उन्हें भी शीघ्र भरा जाएगा। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरवक्ष सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी मोनिका कोतवाल, आदि मौजूद थे।
-- --
हेपेटाइटिस के मामलों पर रखें नजर, रोज करें रिपोर्ट
अरनिया। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने अरनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें। उनके साथ अच्छा व्यवहार रखें। मौके पर उन्होंने दी जा रहीं दवाइयों को भी चेक किया। अरनिया में हेपेटाइटिस के मामले आने पर उन्होंने डॉक्टरों को रोज रिपोर्ट करने को कहा। कहा कि मामलों पर नजर रखी जाए। मामला बिगड़ता देख तुरंत एसएमजीएस अस्पताल रेफर करें। मौके पर बीएमओ बिश्नाह शमीम अहमद चौधरी, चिकित्सा अधिकारी रोहित कुमार, आदि मौजूद थे। संवाद