{"_id":"66d26ca183d5e708600b28b5","slug":"md-jkpcl-visit-state-load-dispatch-centre-gladni-jammu-news-c-10-jam1008-431490-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एमडी ने किया स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ग्लैडनी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एमडी ने किया स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ग्लैडनी का दौरा
विज्ञापन
एमडी को बिजली की उपलब्धता पर जानकारी देते हुए अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिजली खरीद के लिए हुए हैँ कई पीपीए पर हस्ताक्षर, जरूरत की जा रही पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेकेपीसीएल) और जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक यासीन एम. चौधरी ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ग्लैडनी का दौरा किया और खरीद प्रणाली पर जानकारी ली।
मुख्य अभियंता (ट्रेडिंग) जेकेपीसीएल इजी. नीरज शर्मा ने प्रबंध निदेशक को विभिन्न स्रोतों जैसे अंतरराज्यीय उत्पादन स्टेशनों (आईएसजीएस), राज्य उत्पादन स्टेशनों (जेकेपीडीसी) और आवश्यकता पड़ने पर भारतीय ऊर्जा एक्सचेंज (आईईएक्स) से बिजली की दैनिक व्यवस्था करने में अपनाई गई पद्धति के बारे में अवगत कराया। बताया कि जेकेपीसीएल गर्मियों में 2924 मेगावाट की अधिकतम मांग और सर्दियों में 3133 मेगावाट की अधिकतम मांग को पूरा कर रहा है।
बिजली परिदृश्य पर विस्तार से बताते हुए प्रबंध निदेशक जेकेपीसीएल और जेपीडीसीएल यासीन एम. चौधरी को यह भी बताया गया कि हाल ही में कई पीपीए पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिनमें मुख्य रूप से 900 मेगावाट (हाइड्रो), 1000 मेगावाट (विभिन्न योजनाओं के तहत सौर ऊर्जा) शामिल हैं। साथ ही 394 मेगावाट (शक्ति नीति के बी(वी) मोड के तहत थर्मल) और कुछ अन्य पाइपलाइन में हैं। इससे बिजली की उपलब्धता में वृद्धि होगी।