{"_id":"64839703016eafc03b0cd384","slug":"mc-dollar-hotel-sex-racket-notice-jammu-news-c-10-jam1008-136879-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एमसी डॉलर होटल गुज्जर नगर में चलता था सेक्स रैकेट, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एमसी डॉलर होटल गुज्जर नगर में चलता था सेक्स रैकेट, नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला प्रशासन ने गुज्जर नगर के होटल एमसी डॉलर को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा है कि होटल को सेक्स रैकेट के लिए इस्तेमाल किया गया। नोटिस में बताया गया कि बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है जिसमें नाबालिग लड़कियाें को होटल में लाकर अवैध रूप से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। इसलिए मानव तस्करी और सेक्स रैकेट को लेकर कार्रवाई चलाई जा रही है। होटल मालिक सात दिन में बताए कि क्यों न कड़ी कार्रवाई हो और संपत्ति को अटैच किया जाए।
सूत्रों का कहना है कि होटल में नाबालिग लड़कियों को लाया जाता था। यहां पर उनके साथ अवैध रूप से संबंध बनाए जाते थे। बाग-ए-बाहु पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच में पाया कि होटल में सेक्स रैकेट चलता था। छोटी लड़कियों से जबरन धंधा करवाया जाता था। यहां तक कि धंधा करवाने के बाद डराया-धमकाया जाता था। पुलिस ने ऐसे ही एक मामले को दर्ज कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया। जिला प्रशासन से सिफारिश की गई कि होटल मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी के तहत जिला उपायुक्त की ओर से होटल मालिक को शुक्रवार नोटिस जारी किया गया। होटल मालिक को साफ तौर पर कहा गया है कि हफ्ते में बताए कि उनके खिलाफ क्याें कड़ी कार्रवाई की जाए, क्योंकि होटल मानव तस्करी और सेक्स रैकेट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।