{"_id":"624af5e465a7af053ecc3709a35486be","slug":"mbs-college-defeated-college-of-commerce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीएस कालेज ने कामर्स कालेज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीएस कालेज ने कामर्स कालेज को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 09 Oct 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
के के हाकु स्टेडियम में बुधवार को अंतर कालेज हाकी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच खिलाया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू की ओर से करवाए जा रहे हाकी टूर्नामेंट में एमबीएस कालेज के खिलाड़ियों ने कांटे की टक्कर में कामर्स कालेज को 3-2 गोल से हराया।
विज्ञापन
मैच के दौरान एमबीएस कालेज के नवदीप सिंह ने पहला और दूसरा गोल सत्ताइस मिनट में बनाया जबकि तीसरा गोल गगनदीप सिंह ने 59 मिनट में किया। हाकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में करीब 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जबकि महिला वर्ग में सात टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
हाकी के मुकाबले के दौरान डी सिंह, जगजीत सिंह, जोगिंद्र सिंह, जसबीर सिंह, पी डी सिंह तकनीकी अधिकारी रहे। शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू के डायरेक्टर प्रो. ध्यान सिंह भाऊ की देखरेख में अंतर खेल प्रतियोगिताएं करवायी जा रही हैं।
विज्ञापन