फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MBBS batch will shift from Rishikesh to AIIMS Jammu this month

डॉक्टरी पढ़ाई: ऋषिकेश से इसी माह एम्स जम्मू में शिफ्ट होगा एमबीबीएस का बैच, मीरां साहिब में शुरू होंगी कक्षाएं 

Wed, 09 Mar 2022 04:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 04:09 PM IST
सार

मेकशिफ्ट कैंपस में इस सत्र से पढ़ाई शुरू होने से स्थानीय एमबीबीएस विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। उन्हें अपने पैतृक स्थान पर ही एमबीबीएस की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
MBBS batch will shift from Rishikesh to AIIMS Jammu this month
एम्स विजयपुर की निर्माणाधीन बिल्डिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

विजयपुर (जम्मू) में निर्माणाधीन प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस का बैच इसी माह ऋषिकेश से शिफ्ट किया जाएगा। एनआईटीएस इंदिरा नगर मीरां साहिब (जम्मू) में स्थित मेकशिफ्ट कैंपस में दो बैच के लिए कक्षाएं शुरू होंगी। छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास और शिक्षण गतिविधियों के साथ संकाय कार्यालयों के लिए जगह को एक अकादमिक ब्लॉक स्थापित किया जाएगा। पहले बैच के 50 और दूसरे में 62 एमबीबीएस छात्रों को पढ़ाई के लिए बुलाया जाएगा। पहले बैच की पढ़ाई ऋषिकेश एम्स में कराई जा रही थी। 

विज्ञापन

एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए जरूरी साधन जुटाए जा रहे

एम्स प्रशासन की ओर से दूसरे बैच के लिए 62 सीटें मांगी गई हैं, जो पहले बैच की तुलना में 12 अधिक सीटें हैं। 2023 के तीसरे बैच में सीटें बढ़ाकर 125 कर दी जाएंगी। मेकशिफ्ट कैंपस में इस सत्र से पढ़ाई शुरू होने से स्थानीय एमबीबीएस विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। उन्हें अपने पैतृक स्थान पर ही एमबीबीएस की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। मेकशिफ्ट कैंपस में विभिन्न एजेंसियों द्वारा फर्नीचर मंगवाया जा रहा है। इसके साथ एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए जरूरी साधन जुटाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

जम्मू एयरपोर्ट के नजदीक है अस्थायी कैंपस

यह अस्थायी कैंपस जम्मू एयरपोर्ट के साथ ही है, जिससे देशभर के विद्यार्थियों को कैंपस तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। एम्स के बुनियादी ढांचे का 45 प्रतिशत तक निर्माण पूरा कर लिया गया है। पूरी परियोजना को अप्रैल, 2023 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना पर कुल 1661 करोड़ रुपये

इसमें अस्पताल भवन, मेडिकल कॉलेज, होस्टल, आवासीय क्वार्टर और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। परियोजना पर कुल 1661 करोड़ रुपये में से 1452 करोड़ मेडिकल कॉलेज और अन्य ढांचे पर 209 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें अत्याधुनिक तकनीक आधार पर चिकित्सा उपकरण और अन्य सामग्री उपलब्ध होगी। इस साल के मध्य तक एम्स के आयुष ब्लॉक में ओपीडी भी शुरू करने की योजना है। 


 

मार्च के अंत तक पहले दोनों एमबीबीएस के बैच शुरू कर दिए जाएंगे। आगामी बैच भी यहीं पर लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों और संकाय के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। छात्रावास के साथ अकादमिक ब्लॉक उपलब्ध करवाया जा रहा है। - डॉ. शक्ति गुप्ता, निदेशक एम्स विजयपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed