फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mba degree holder militant killed by security forces in pulwama jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: एमबीए युवक कर रहा था आतंकी संगठन की मार्केटिंग, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में किया ढेर

Sat, 29 Dec 2018 06:01 AM IST
अमित मंडल न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अमित मंडल Updated Sat, 29 Dec 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
mba degree holder militant killed by security forces in pulwama jammu kashmir
आतंकी इशफाक यूसुफ वानी - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। उसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी। इसकी वजह से बनिहाल से श्रीनगर के बीच रेल तथा मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गईं। मारा गया आतंकी एमबीए डिग्रीधारक था। उसने इसी साल 19 जुलाई को आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का दामन थामा था। हथियार के साथ उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस ने बताया कि जिले के बांदेरपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार की सुबह सेना व पुलिस ने साझा तलाशी अभियान शुरू किया।

इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया। इसकी शिनाख्त पुलवामा के कोइल के इशफाक यूसुफ वानी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों पर हमले तथा नागरिकों पर अत्याचार के कई मामलों में वह शामिल रहा था। सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक सूचना आई थी कि आतंकियों ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया है। हमला करने वाले तीन आतंकी थे। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया, जबकि दो अन्य आतंकी भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 15 दिसंबर को पुलवामा में हिजबुल कमांडर जहूर अहमद ठोकर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। ठोकर पिछले वर्ष जुलाई में सेना के कैंप से हथियार के साथ  फरार होकर आतंकी संगठन में शामिल हो गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed