फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   may be rain and snowfall in parts of Jammu and Kashmir from 12th November

12 से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, मुगल रोड पर अभी भी यातायात बहाल नहीं हो पाया

Fri, 09 Nov 2018 03:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 09 Nov 2018 03:57 AM IST
विज्ञापन
may be rain and snowfall in parts of Jammu and Kashmir from 12th November
snowfall
रियासत पर फिर इंद्रदेव मेहरबान होंगे। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 12 से 14 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम का मिजाज 10 नवंबर से ही बिगड़ जाएगा। 
विज्ञापन


मौसम बिगड़ने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, श्रीनगर-लेह हाईवे, मुगल रोड सहित अन्य कई संपर्क मार्गों पर मार पड़ सकती है। मुगल रोड पर अभी भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी दिनों में राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की आशंका है। इसका कश्मीर में अधिक असर दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में हुई बेमौसम बर्फबारी से अभी भी कई रास्ते बंद हैं। श्रीनगर से कारगिल संपर्क मार्ग वीरवार को आठवें दिन भी बंद रहा। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को इस राजमार्ग को खोला दिया जाएगा। 

इस मार्ग पर 11 फीट तक बर्फ गिरी है। पिछले एक सप्ताह से बीकन विभाग की ओर से राजमार्ग को खोलने के लिए काम किया जा रहा है। इसमें बर्फ  काटने वाली अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सड़क के बंद होने से कारगिल और श्रीनगर में कई यात्री फंसे हुए हैं। 

पहाड़ी क्षेत्रों में कंट्रोल रूम

कश्मीर घाटी में इस सीजन समय से पहली हुई बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन की ओर से जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं। वीरवार को सीमावर्ती जिला कुपवाड़ा में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जो लोगों को आपात स्थिति में मदद देगा। इसके लिए टेलीफोन नंबर 01955-253522 जारी किया गया है। 

घाटी में शीत लहर के साथ खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कश्मीर के सभी जिलों में दिन के साथ रात का पारा सामान्य से नीचे चला गया है। कई जल स्थलों के जमने की सूचना है। घाटी के सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।
 

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार को दिन का पारा सामान्य से 5.4 डिग्री लुढ़क कर 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में मौसम साफ रहने के बावजूद दिन का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री गिरकर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

स्थान   न्यूनतम तापमान 
कारगिल  माइनस 8.6
लेह       माइनस 6.5
गुलमर्ग     माइनस 5.4
पहलगाम   माइनस 3.4
कुपवाड़ा   माइनस 2.0
श्रीनगर    माइनस 0.4
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed