फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   may be governor rule imposed in jammu and kashmir

कश्मीर: कहीं लागू न हो जाए राज्यपाल शासन

Tue, 30 Dec 2014 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 30 Dec 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
may be governor rule imposed in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर में 23 दिसंबर को चुनावों के नतीजे आने के बाद से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी किसकी सरकार बनेगी, कुछ साफ नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर लोगों में भी उत्सुकता दिख रही है।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इतना समय बीतने के बाद जो असमर्थता राजनेताओं में देखने को मिल रही है, उससे लगता है कि कहीं राज्यपाल शासन न लागू हो जाए। उनमें निराशा भी है, क्योंकि चुनावों से करीब एक माह पूर्व आचार संहिता लागू होने और अब सरकार न बनने से सरकारी कार्य ठप से हो गए हैं।
विज्ञापन


अब्दुल हक नामी स्थानीय निवासी के अनुसार उन्होंने अपने मत का इस्तेमाल इसलिए किया था कि कोई अच्छी सरकार आए और उनके काम हो सकें, लेकिन अबतक जो भी प्रक्रिया जारी है, उससे तो निराशा ही हाथ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य स्थानीय निवासी आरिफ हुसैन जो बाढ़ग्रस्त राजबाग के रहने वाले हैं, उनके अनुसार वह चाहते हैं कि जल्द सरकार का गठन हो, ताकि राहत कार्य जल्द शुरू हो सकें। खासकर बाढ़ पीड़ितों से संबंधित कार्य। क्योंकि जबतक कोई सरकार नहीं बनेगी कोई भी सरकारी कार्य नहीं शुरू हो सकते हैं।


वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार न सिर्फ स्थानीय जनता बल्कि राजनीतिक विशेषज्ञों में भी सरकार बनने को लेकर उत्सुकता है। सभी चाहते हैं कि जल्द सरकार बने और राज्य विकास की ओर बढ़े। उनके अनुसार जब तक सरकार नहीं बनती, तबतक विकास कार्यों पर ब्रेक लगी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed