{"_id":"628541afb692873371768a57","slug":"maut-samba-news-jmu2600941135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पूर्व लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पूर्व लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के बढेरी गांव के लापता व्यक्ति पूरण सिंह का जतबाल के सांदी के निकट से पेड़ पर लटका शव मिला। सूत्रों के अनुसार बढेरी निवासी पुष्पा देवी पत्नी पूरण चंद ने पुलिस चौकी सुपवाल में मामला दायर कराया था कि उनका पति 16 मई से लापता है।
शिकायत के आधार पर पुलिस उसे तलाशने में जुट गई। मंगलवार की रात्रि घगवाल के सांदी क्षेत्र में पूरण सिंह का शव एक पेड़ से लटका देखा गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया गया है कि पूरण चंद प्रापर्टी डीलर का काम करता था। उनका अपना पैलेस भी था। पुलिस ने मामला दायर कर जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे से लगते गांव चौहाला निवासी एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र राज कुमार ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में देखा तो उपजिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--------
संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला
आरएस पुरा। गांव चौहाला में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराई तो उसकी पहचान गल्ला राम पुत्र बेली राम निवासी चौहाला के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक घर से गायब था। बुधवार सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का पता चलेगा। पुलिस ने 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद