{"_id":"6224f6d19bc36f608c6530d6","slug":"maut-rspura-news-jmu2551963200","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगा आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगा आत्महत्या की
विज्ञापन
डोनिष कुमार के मां वहन उपजिला अस्पताल में विखलते हुए
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गांव बूरे दे कोठे में रविवार को एक युवक ने रहमस्य परिस्थितियों में फंदा लगा कर जान दे दी। उसकी पहचान डोनिष कुमार (22) पुत्र देशराज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले मृतक पिता देशराज व परिजनों ने उपजिला अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन किया।
पिता सहित बहनों व परिजनों ने युवक की आत्महत्या का कारण लापता हुई युवती के परिजनों व पुलिस को बताया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या से एक दिन पहले पुलिस ने डोनिष को थाने बुलाया था, जिससे वो आहत था। इसके चलते ही उसने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक साइंस कॉलेज जम्मू में द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। डेनिष के परिजनों का कहना है कि आरएस पुरा थाने में इसी गांव की नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में उसको थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया था। शाम को पुलिस ने उसको छोड़ दिया। रविवार सुबह करीब पांच बजे डोनिष ने घर में मवेशियों के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा देखे जाने पर पुलिस को इसकी जानकारी मुहैया कराने पर शव कब्जे में लिया।
डोनिष द्वारा फंदा लगा आत्महत्या करने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि डोनिष इकलौता बेटा व तीन बहनों का भाई था। परिजनों ने आरएस पुरा पुलिस पर आरोप लगाते हुए इस मामले की जांच कराने के साथ लापता हुई लड़की के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना कि मृतक को पुलिस द्वारा थाना बुलाने पर डोनिष आहत था और डरा हुआ था। इसके कारण ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन
------
एक नाबालिग लड़की के पहले लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इसकी जांच में पाया कि लड़की को इसी गांव के एक लड़के ने अपहरण किया था। अपहरण करने वाले लड़के को डोनिष की जान पहचान होने पर थाने पूछताछ के लिए बुलाया था। उसके बाद घर भेज दिया गया।
-जयपाल शर्मा, थाना प्रभारी, आरएस पुरा
नड में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत
सांबा। जिले के नड ब्लॉक के गांव पुरानी कली में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में फंदा लगा कर जान देने का मामला प्रकाश में आया है। नड ब्लॉक निवासी प्रताप सिंह (21) पुत्र बलकार सिंह ने रविवार सुबह घर में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामला दायर कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। संवाद