{"_id":"6211373fe68e7953ed7964fb","slug":"maut-rspura-news-jmu2541835157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के कथित प्रेमी संग भागने पर फंदा लगा जान गवानी पडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के कथित प्रेमी संग भागने पर फंदा लगा जान गवानी पडी
विज्ञापन
सुदेश कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवा ले जाते हुए परिजन
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गांव चकरोई के एक युवक ने शनिवार को घर में फंदा लगा जान दे दी। उसकी पहचान सुदेश कुमार (32) पुुत्र करतार चंद के रूप में गई। बताया जाता है कि युवक की पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह कुछ दिन पूर्व प्रेमी संग फरार भी हो चुकी है। बाद में पुलिस ने दोनों को पंजाब से बरामद किया। इससे क्षुब्ध होकर उसने अपनी जान दे दी है। उसके दो बच्चे भी हैं।
बताया जा रहा है कि दोपहर को सुदेश ने घर में अकेला था। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसके घर पहुंच आवाजें लगाईं तो वह बाहर नहीं आया। सगे- संबंधियों ने चकरोई पुलिस चौकी में जानकारी देने पर पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि सुदेश रस्सी का फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ है। पुलिस ने उसे उतारकर चकरोई के प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
साथ आए सुदेश के भाई विजय कुमार ने बताया कि सुदेश की आठ वर्ष पूर्व गांव में ही एक लड़की से प्रेम होने पर शादी की थी। उसके पांच वर्ष का बेटा व तीन वर्ष की बेेटी है। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी किसी युवक के साथ चली गई। आरएस पुलिस द्वारा उसे बरामद कर शुक्रवार को वापस लाए जाने पर सुदेश के साथ भेज दिया। शनिवार को उसकी पत्नी ने कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। यह कहकर वह घर से चली गई। दोपहर को सुदेश ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
इस संबंध में आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुदेश के मां दीपा ने बताया कि सुदेश जम्मू की सब्जीमंडी में मजदूरी करता था और जो भी कमाकर लाता था वह पत्नी को देता था। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी किसी युवक के साथ भाग गई थी, जिसे आरएस पुरा पुलिस ने पंजाब के पटियाला से बरामद किया था। उसका प्रेमी अभी पुलिस की हिरासत में है। उन्होंने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि उसके बेटे की जान पत्नी व उसके कथित प्रेमी के कारण गई है।