JK: खुले में शौच मुक्त पहला गांव बनेगा मथवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से करीब 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बसा नगरोटा विधानसभा क्षेत्र का गांव मथवार। कुछ साल पहले तक गांव में दस्त की बीमारी आम थी। गांव की बेटी या बहु को मुंह छिपाकर खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था।
अब आए दिन गांव में कभी जिला उपायुक्त का दौरा तो कभी ग्रामीण विकास विभाग के आला अधिकारियों के दौरे आम बात है। ग्रामीणों में भी गजब सा उत्साह। यह सब प्रक्रिया मथवार को रियासत का पहला खुला शौच मुक्त गांव बनाने के लिए हो रही है।
सांसद आदर्श गांव योजना के तहत जम्मू-पुंछ से सांसद जुगल किशोर शर्मा ने मथवार गांव को साल 2014 में गोद लिया। उसके बाद से इस गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने का सिलसिला शुरू होकर अब खुले में शौच मुक्त गांव बनने तक पहुंच चुका है।
मथवार गांव के ग्रामीण ओम प्रकाश का कहना है कि खुले में शौच से पूरे गांव को मुक्ति मिलेगी, जो कि पहले सपना दिखती थी। इससे पूरे गांव में खुशी की लहर है। अब गांव के बच्चों और बहु बेटियों को मुंह ढंक कर खुले में शौच नहीं जाना पड़ेगा। हर घर में शौचालय का निर्माण होगा।
पंचायती राज विभाग और आइडिया सेलुलर कंपनी के मध्य एमओयू साइन
हर स्कूल में शौचालय बनेगा। मथवार को खुले में शौच मुक्त गांव बनाने के लिए सांसद जुगल किशोर शर्मा के अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अलावा कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत आइडिया सेलुलर भी अपनी भूमिका निभा रहा है।
सांसद आदर्श योजना के तहत मथवार गांव को खुले में शौच मुक्त पहला गांव घोषित करवाने की दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग और आइडिया सेलुलर कंपनी के मध्य एमओयू साइन किया है।
31 मार्च, 2016 तक गांव खुले में शौच मुक्त हो जाएगा। हालांकि इसकी घोषणा निरीक्षण के बाद केंद्रीय विभाग करेगा। रियासत में करीब 150 गांवों को खुला शौच मुक्त करवाने की दिशा में काम चल रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह के गोद लिए ब्लाक घग्वाल का आदर्श गांव संगवाली भी इसमें शामिल है।