{"_id":"6a63c5092538220413043d50","slug":"mata-vaishno-devi-pilgrimage-resumes-after-five-days-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaishno Devi Yatra: पांच दिन बाद बहाल होगी वैष्णो देवी यात्रा, फिलहाल एक दिन में 10 हजार को दर्शन की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishno Devi Yatra: पांच दिन बाद बहाल होगी वैष्णो देवी यात्रा, फिलहाल एक दिन में 10 हजार को दर्शन की अनुमति
Sat, 25 Jul 2026 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:34 AM IST
सार
श्रद्धालुओं की भीड़ न जुटने पाए, इसके लिए एक दिन में अभी 10 हजार को ही दर्शन करने की अनुमति होगी। डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार के अनुसार अब स्थिति सामान्य हो रही है।
विज्ञापन
डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार के अनुसार अब स्थिति सामान्य हो रही है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच दिनों से बंद की गई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को शनिवार से श्राइन बोर्ड बहाल करने जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ न जुटने पाए, इसके लिए एक दिन में अभी 10 हजार को ही दर्शन करने की अनुमति होगी। डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार के अनुसार अब स्थिति सामान्य हो रही है।
विज्ञापन
जम्मू-कटड़ा हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव अचानक न बढ़े इसके लिए जगह-जगह पुलिस के नाके लगाए जाएंगे। स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा श्राइन बोर्ड मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। श्राइन बोर्ड के आपदा प्रबंधन दल, सफाई कर्मचारी और अन्य संबंधित विभागों की टीमें युद्धस्तर पर मार्गों को बहाल करने में जुटी थीं।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा का बालटाल मार्ग बहाल, जम्मू से जाएंगे 8,000 श्रद्धालु
बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं के लिए राहतभरी खबर है। खराब मौसम के कारण पिछले छह दिनों से बंद अमरनाथ यात्रा का बालटाल मार्ग फिर से बहाल कर दिया गया है। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से करीब 8,000 श्रद्धालुओं का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बालटाल मार्ग के लिए रवाना होगा। हालांकि, पहलगाम मार्ग से यात्रा अभी शुरू नहीं होगी और इसके लिए श्रद्धालुओं को कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने बताया कि खराब मौसम के कारण पिछले पांच दिनों से स्थगित श्री माता वैष्णो देवी यात्रा भी शनिवार से श्राइन बोर्ड द्वारा पुनः शुरू की जाएगी। फिलहाल प्रतिदिन 10,000 श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी। जम्मू-कटड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का दबाव नियंत्रित रखने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु और सुरक्षित बनी रहे।