फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mata vaishno devi katra president ramnath kovind jammu and kashmir

J&K: वैष्णो मां के दरबार में राष्ट्रपति कोविंद ने माथा टेका, देश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

Thu, 19 Apr 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 19 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
mata vaishno devi katra president ramnath kovind jammu and kashmir
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रथम महिला सविता कोविंद ने वीरवार को वैष्णो देवी भवन में माथा टेक कर देश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष उन्होंने मुख्य पुजारी सुदर्शन जी की मौजूदगी में विशेष आरती की तथा उसके बाद मां वैष्णो देवी के पिंडी स्वरूपों को नमन किया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति वीरवार की सुबह 10.35 पर विशेष हेलीकाप्टर से सांझी छत्त स्थित पंछी हैलीपैड पहुंचे। वहां से भवन तक का डेढ़ किलोमीटर का सफर बैटरी कार से तय किया। कुछ समय लक्ष्मी भवन में स्थित वीवीआईपी रेस्ट हाउस में गुजारने के बाद 11.30 बजे वह प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष पहुंचे।
विज्ञापन


आधे घंटे की पूजा अर्चना के बाद रेस्ट हाउस में ही उन्होंने भोजन किया। कुछ देर आराम करने के बाद दोपहर डेढ़ बजे वह हेलीकाप्टर से जम्मू के लिए रवाना हो गए। जब राष्ट्रपति दर्शन कर रहे थे तो कुछ समय के लिए आम यात्रियों के दर्शन का सिलसिला रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल एनएन वोहरा, उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, जिला आयुक्त रियासी पी. रामास्वामी, सीईओ श्राइन बोर्ड उमंग नरूला सहित कई गण्यमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

तीन घंटे बंद रही कटड़ा-सांझी छत्त हेलीकाप्टर सेवा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भवन दौरे के दौरान कटड़ा-सांझी छत्त के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा तीन घंटे से अधिक समय के लिए बंद रही। जिससे यात्रियों को दिक्कतें पेश आईं। दोपहर 1.45 बजे हेलीकाप्टर सेवा सुचारु होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यात्री सुविधाओं की राज्यपाल ने दी जानकारी

mata vaishno devi katra president ramnath kovind jammu and kashmir
vaishno mata - फोटो : AMAR UJALA

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के साथ ही गुफा परिसर का दौरा किया। वहां उपलब्ध सुविधाओं को देखा और तीर्थयात्रियों से मुलाकात की। राज्यपाल व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को तीर्थयात्रियों को उपलब्ध सुविधाएं तथा आधारभूत संरचना को अपग्रेड करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

बताया कि भवन, अर्धकुंवारी, कटड़ा और जम्मू में तीर्थयात्रियों को आवास प्रदान करने के लिए भवन और विस्तारित क्षेत्र के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। भवन में तीर्थयात्रियों के लिए आवास सुविधा बढ़ाने के लिए दुर्गा भवन का फिर से निर्माण किया जा रहा है। पानी की आपूर्ति में वृद्धि हो रही है।

भवन क्षेत्र में रोशनी के लिए एलईडी लगाए गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत की गई हैं। उन्होंने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय और ककरियाल में नर्सिंग कालेज और चरणपादुका में श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल की स्थापना का उल्लेख किया।

बताया कि यात्री रोपवे पूरा होने के करीब हैं। पत्थरों के गिरने से रोकने पर काम चल रहा है। तारकोटे मार्ग पर 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए त्रिकुटा हिल्स पर व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed