फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mata Vaishno Devi Bhawan Incident: A three-member committee headed by the Principal Secretary of the Home Department will investigate

माता वैष्णो देवी भवन हादसा : गृह विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच

Sun, 02 Jan 2022 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 12:17 AM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू मुकेश सिंह व मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर भी शामिल।

विज्ञापन
Mata Vaishno Devi Bhawan Incident: A three-member committee headed by the Principal Secretary of the Home Department will investigate
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र भवन के करीब हादसे के कारणों की जांच के लिए सरकार ने गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर सप्ताह भर में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। 

विज्ञापन


कमेटी के अन्य दो सदस्यों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू मुकेश सिंह व मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर शामिल हैं। कमेटी हादसे के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच करेगी। इसके अलावा हादसे के लिए कर्मियों के अलावा जवाबदेही भी तय करेगी। भविष्य में इस तरह के हादसे न हों इसके लिए कमेटी निर्देशावली का सुझाव भी देगी।

विज्ञापन

तीर्थ यात्रियों के दो समूहों में हाथापाई से मची भगदड़ : श्राइन बोर्ड 

श्री माता वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर 3 के पास भगदड़ हादसे पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सफाई देते हुए कहा कि तीर्थ यात्रियों के दो समूहों में हाथापाई के कारण भगदड़ मची थी। इसमें 12 तीर्थ यात्रियों की जान चली गई और 16 अन्य घायल हुए हैं। मरने वालों में 10 पुरुष और 2 महिला यात्री हैं। यह घटना 1 जनवरी की मध्यरात्रि 2.15 बजे घटी। 

बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने प्रतिदिन यात्रा की सामान्य क्षमता को 50 हजार तक सीमित कर दिया है। प्रासंगिक रूप से कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए 35 हजार तीर्थ यात्रियों को 31 दिसंबर 2021 और 1 जनवरी 2022 को यात्रा के लिए आगे बढ़ने की अनुमति दी गई थी। बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को तड़के 3 बजे पूरी स्थिति के बारे में जानकारी दी गई थी। भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारवालों को दस लाख रुपये और घायलों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
 

कुछ मिनट पहले ही टाली थी भगदड़, दूसरी बार हाथ से निकल गए हालात

भगदड़ के समय मौके पर मौजूद लोगों ने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के इंतजामों और भवन के पास भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। भगदड़ में बाल-बाल बचे एक व्यक्ति ने कहा कि वे दस लोगों के साथ यात्रा के लिए आए थे। रात को ऐसे ही हालत भगदड़ से पहले भी बने थे, लेकिन ऐन मौके पर स्थिति संभाल ली गई। दूसरी बार भीड़ ऐसी बेकाबू हुई कि उसे संभालना किसी के बस में नहीं रहा। एक श्रद्धालु ने कहा कि वह पहले भी यात्रा कर चुके हैं लेकिन इतनी भीड़ इससे पहले कभी नहीं देखी।

चेता रही थी पुलिस, यहीं रुक जाओ, मच सकती है भगदड़  
ग्वालियर के प्रेम सिंह ने कहा कि यात्रा मार्ग पर कोविड गाइडलाइन का कहीं पालन नजर नहीं आया। बिना मास्क के पहुंचे हजारों लोग भवन के पास इस कदर उमड़े कि पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए। पुलिस कर्मी लोगों से कह रहे थे, आगे मत बढ़ो, यहीं रुक जाओ। भदगड़ मच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed