फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MASSIVE VIOLENCE IN KASHMIR AFTER REOPENING OF SCHOOL

कश्मीर में स्कूल कॉलेज खुलते फिर भड़की हिंसा, लहराए गए पाकिस्तानी झंडे

Mon, 12 Jun 2017 08:18 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 12 Jun 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
MASSIVE VIOLENCE IN KASHMIR AFTER REOPENING OF SCHOOL
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

घाटी में स्कूल-कालेज खुलते ही फिर से हिंसा भड़क उठी। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में घेरेबंदी के दौरान फायरिंग में एक छात्र के मारे जाने के विरोध में जिले में सरकारी डिग्री कालेज के छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन किए। सुरक्षा बलों पर पथराव किया।

विज्ञापन


कालेज के भवन पर पाकिस्तानी झंडे लहराए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक झड़पों में तीन छात्रों के घायल होने की खबर है। इससे काफी देर तक तनाव की स्थिति रही। 
विज्ञापन


घाटी में पिछले कई दिनों के बाद सोमवार को स्कूल-कालेज खुले। शोपियां डिग्री कालेज के छात्रों ने एकजुट होकर फायरिंग में मारे गए छात्र की घटना के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जूलूस रोकने के बाद हुई झड़प

MASSIVE VIOLENCE IN KASHMIR AFTER REOPENING OF SCHOOL
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo

वे जुलूस की शक्ल में कालेज परिसर से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इस पर सुरक्षाबलों ने उन्हें रोका तो झड़प शुरू हो गई। छात्रों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।

काफी देर तक छात्रों की ओर से सुरक्षा बलों पर पथराव किया जाता रहा। उधर, शोपियां जिले के तुर्कवानगम गांव में भी युवाओं ने सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की। इसमें दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा बलों ने पथराव कर रही भीड़ को लाठियां भांजकर खदेड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed