फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   massive shortage of water and electricity in jammu

बिजली-पानी की भारी किल्लत, मचा हाहाकार

Sun, 10 May 2015 08:22 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
massive shortage of water and electricity in jammu

बढ़ते तापमान और ऊपर से बिजली और पानी की मांग और उपलब्धता में भारी अंतर के चलते हाहाकार मचना शुरू हो गया है। लोग सड़क पर उतरने ही लगे हैं। इसके अलावा विभागों के लिए मांग को पूरा करना भी मुश्किल भरा हो गया है। आने वाले दिनों में भी स्थिति से राहत मिलने के फिलहाल संकेत नहीं हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत में बिजली की मांग और उपलब्धता में पहले ही एक हजार मेगावाट से ज्यादा का अंतर चला आ रहा है। मौजूदा समय में बिजली की मांग 2600 मेगावाट के भी पार पहुंच चुकी है, जबकि उपलब्धता 1500 से 1600 मेगावाट के बीच ही है।
विज्ञापन


इसी तरह जम्मू शहर में पेयजल की मांग बढ़कर 46 मिलियन गैलन डेली तक पहुंच चुकी है, जबकि उपलब्धता 42.5 मिलियन गैलन प्रतिदिन ही है। इसके अलावा पानी की आपूर्ति का पूरा सिस्टम बिजली पर निर्भर करता है। बिजली की सप्लाई सुचारु रहे तो ही पीएचई विभाग पंपिंग के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति कर पाने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती बढ़ने से पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ने लगा है।

यहां, शेड्यूल कटौती का तो कोई प्रावधान नहीं

massive shortage of water and electricity in jammu

बिजली की मांग बढ़ने से सिस्टम पर ओवरलोड बढ़ने से बिजली ट्रांसफार्मरों के जलने में भी बढ़ोतरी हो गई है। इस वजह से लोगों को एक से लेकर तीन दिनों तक बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।

बिना इलेक्ट्रानिक मीटर लगे इलाकों में रोजाना आठ घंटे की शेड्यूल कटौती हो रही है, जबकि इलेक्ट्रानिक मीटर लगे इलाकों में शेड्यूल कटौती का तो कोई प्रावधान नहीं रखा गया है, लेकिन जरूरत के हिसाब से चार से पांच घंटे तक कटौती हो रही है।

बिजली की भारी कटौती के विरोध में रविवार को लोगों ने नानक नगर में प्रदर्शन भी किया। बिजली की मांग और उपलब्धता में अंतर और बिजली ढांचे पर बढ़ रहे बिजली ओवरलोड को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारी लोगों से विवेकपूर्ण बिजली प्रयोग की अपील करने में जुट गए हैं।

बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के चीफ इंजीनियर अजय गुप्ता के अनुसार जरूरी घंटों में लोगों को एसी और ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपकरणों का कम से कम प्रयोग कर बिजली विभाग को सहयोग करना चाहिए, ताकि बिजली ढांचे पर ओवरलोड कम पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed