फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   massive searches in kashmir in search of terrorists

आतंकियों की तलाश में कश्मीर में चला सेना का गहन सर्च ऑपरेशन

Tue, 27 Jun 2017 09:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 27 Jun 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
massive searches in kashmir in search of terrorists
सेना का सर्च आपरेशन - फोटो : File Photo

श्रीनगर में सेना ने मंगलवार को आतंकियों की आशंका के चलते कॉर्डन एंड सर्च आपरेशन (कासो) चलाया। इसके अलावा कुलगाम में भी कई घंटे कासो जारी रहा। कुछ हाथ न लगने पर अभियान को स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के श्रीनगर के बटमालू इलाके की फिरदौस कालोनी, खादी मिल समेत कई मोहल्लों में सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया। उन्हें इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।
विज्ञापन


इस तलाशी अभियान के दौरान सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा बाहरी घेरा संभाला गया था, जबकि सेना के जवानों ने घर-घर जाकर तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना को मिली थी आतंकियों की हलचल की सूचना

massive searches in kashmir in search of terrorists
सेना का सर्च ऑपरेशन - फोटो : File Photo

करीब 2 घंटे से अधिक समय तक तलाशी अभियान जारी रहने के बाद आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को स्थगित कर दिया। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन के खत्म होने के कुछ देर बाद पुलिस ने इलाके से दो युवाओं को हिरासत में लिया।

हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मलिकपुरा मलवान इलाके में भी सेना ने कासो चलाया। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे भारी संख्या में सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की और घर-घर जाकर तलाशी अभियान चलाया गया।

सूत्रों के अनुसार उन्हें इलाके में आतंकियों की हलचल की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। काफी देर तक आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर इस ऑपरेशन को भी स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed