{"_id":"591c60bd4f1c1b8351f23d8c","slug":"massive-search-operation-in-shirmal-village-in-shopian","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: आतंकियों की तलाश में 350 घरों को घेर कर चलाया गया ऑपरेशन 'कासो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: आतंकियों की तलाश में 350 घरों को घेर कर चलाया गया ऑपरेशन 'कासो'
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 17 May 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
सेना का सर्च ऑपरेशन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना के चलाए कोर्डन एंड सर्च आपरेशन (कासो) के बाद बुधवार को शोपियां जिले में भी इसी तरह का एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक भिड़ंत भी हुई, जिसमें करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना की 55 आरआर, 62 आरआर और सीआरपीएफ की 14 बटालियन के साथ-साथ जम्मू कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले के हेफ शीरमाल गांव का देर रात करीब 2 बजे घेराव कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्हें इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने करीब 350 मकानों को घेरे में लिया।
जानकारी थी कि इस इलाके में करीब पांच सक्रिय आतंकी हैं, जिनमें सद्दाम हुसैन पाडर और वसीम अहमद शाह भी शामिल हैं, जो बुरहान वानी के करीबी थे। तलाशी अभियान के दौरान इन आतंकियों के परिवार वाले और इलाके के लोग प्रदर्शन करने लगे, जिसके चलते तलाशी अभियान में व्यवधान पड़ गया। माना जा रहा है कि इस बीच आतंकी भाग निकलने में भी कामयाब रहे।

अच्छन इलाके में सेना और लोगों में भिड़ंत
encounter
- फोटो : PTI
इस सबके बावजूद भी तलाशी अभियान जारी रहा और सुबह 10 बजे आपरेशन स्थगित किया गया। जिस समय जवान इलाके से निकल रहे थे तो अच्छन इलाके में उनकी लोगों से जबरदस्त भिड़ंत शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
भीड़ काबू से बाहर होता देख उन्हें हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। इस दौरान करीब 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ जवान भी शामिल हैं। इस ऑपरेशन को लेकर पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि आतंकियों के खिलाफ 16 और 17 माई की दरमियानी रात एक आपरेशन चलाया गया था जो बुधवार सुबह स्थगित किया गया। डीआईजी साउथ रेंज एसपी पाणी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने काफी संयम बरता।