{"_id":"593b985c4f1c1b901c9cba0c","slug":"massive-search-operation-at-lalchowk-of-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक इलाके में सुरक्षाबलों का गहन तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक इलाके में सुरक्षाबलों का गहन तलाशी अभियान
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में एक दशक बाद सुरक्षा बलों ने कासो चलाया। इलाके का घेराव कर तलाशी अभियान चलाया गया। इतने बड़े पैमाने पर जवानों को देख लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
करीब दस साल बाद राजधानी श्रीनगर का दिल कहलाने वाले लाल चौक में दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षा बलों ने कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) शुरू किया। इलाके में अचानक से इतनी बड़ी संख्या में जवानों को इधर-उधर भागते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हर आने-जाने वाले की तलाशी ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों के साथ-साथ गाड़ियों की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
सीआरपीएफ प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि सुरक्षाबलों को लाल चौक से सटे कोर्ट रोड वाले इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कासो चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के अलावा सीआरपीएफ की 132 बटालियन और एसओजी के साथ हमेशा रहने वाली सीआरपीएफ की विशेष टुकड़ी के जवान शामिल थे।
विज्ञापन