फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   massive raids for arresting stone pelters in kashmir valley

कश्मीर में पत्थरबाजों पर कसा शिकंजा, धरपकड़ के लिए कई जगह छापेमारी

Tue, 13 Jun 2017 09:12 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 13 Jun 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
massive raids for arresting stone pelters in kashmir valley
पत्थरबाजों पर कसा शिकंजा - फोटो : फाइल फोटो

घाटी में पत्थरबाजों की तलाशी के लिए मंगलवार को सुरक्षा बलों ने व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इसके तहत दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के तुर्कवानगम गांव में कई घरों में पत्थरबाजों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की। आरोप है कि इस दौरान जवानों ने लोगों को पीटा तथा घर में तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन


तुर्कवानगम गांव में सोमवार को युवाओं ने सुरक्षा बलों के वाहनों पर पथराव किया था। इस दौरान हिंसक झड़पें हुई थीं। बीती रात सेना ने पत्थरबाजी में शामिल युवाओं की धरपकड़ के लिए गांव में तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुरक्षा बलों के जवान जबरन लोगों के घर में घुस गए। उन्होंने लोगों को पीटा और घर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


सामानों को फेंक दिया। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोपियां के ही वेहिल गांव के लोगों का आरोप है कि चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान की जीत पर पटाखे दागकर गांव में जश्न मनाया गया। आवाज सुनकर सुरक्षा बलों के जवानों ने गांव में पहुंचकर हवाई फायरिंग की। इस दौरान दुकानों तथा घरों में जवानों ने तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सेना की ओर श्रीनगर में प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बयान देते आरोपों को खारिज किया। प्रवक्ता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वेहिल और तुर्कवानगम गांव में हुए वाकयों में हमारी सेना के जवान किसी भी तरह से सम्मिलित नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed