फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   massive protests in kashmir valley

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षाबलों पर पथराव

Thu, 04 May 2017 01:32 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 04 May 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
massive protests in kashmir valley
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर के कई इलाकों में वीरवार को कई हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में वीरवार को हिंसक प्रदर्शनों की घटनाएं हुई हैं। हिंसा की इन घटनाओं के दौरान उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों और कालेज के छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार सोपोर में सुरक्षाबलों औऱ छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं दक्षिण कश्मीर के शोपियां में भी सुरक्षाबलों द्वारा सर्च आपरेशन के दौरान हिंसक प्रदर्शनों की खबरें हैं। मिली सूचना के मुताबिक सेना द्वारा वीरवार सुबह शोपियां में 20 गांवो को घेरकर आतंकियों की तलाश की जा रही है। इस सर्च आपरेशन के दौरान ही कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शनों की खबरें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसक प्रदर्शनों में 8 छात्रों के घायल होने की खबर

massive protests in kashmir valley
हिंसक प्रदर्शनों में 8 छात्र घायल - फोटो : File Photo
सोपोर में हुए हिंसक प्रदर्शनों में 8 छात्रों के घायल होने की खबरें हैं। वहीं शोपियां में भी सुरक्षाबलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। हालांकि अब तक शोपियां में हुए हिंसक प्रदर्शनों में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed