फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   massive protests in kashmir valley of death anniversary of burhan wani

बुरहान की बरसी पर कश्मीर में भारी हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षाबलों पर पथराव

Sat, 08 Jul 2017 10:29 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 08 Jul 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
massive protests in kashmir valley of death anniversary of burhan wani
फाइल फोटो

बुरहान वानी की बरसी पर कश्मीर में कई इलाकों में भारी तनाव के बीच हिंसक प्रदर्शन हुए। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में मस्जिद में लोगों के जुटने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने छापेमारी की तो हिंसा भड़क उठी।

विज्ञापन


इस दौरान महिलाएं प्रदर्शन करने लगीं ताकि सुरक्षा बल मस्जिद में न घुस सके। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। पैलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया। इसमें आठ महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बुरहान के पैतृक आवास त्राल की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया था। युवाओं के त्राल मार्च को सुरक्षा बलों ने विफल बनाया। इस दौरान पत्थरबाजी कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। यहां से छह लोगों को सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसक प्रदर्शनों में कई लोग घायल

massive protests in kashmir valley of death anniversary of burhan wani
फाइल फोटो

त्राल के शरीफाबाद में बुरहान के कब्रगाह जाने की कोशिश को विफल बनाने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। त्राल के कुंजबल में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान चार प्रदर्शनकारी घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। श्रीनगर के रैनावारी तथा नौहट्टा इलाके में भी सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया।

पूरी घाटी में जगह-जगह बुरहान के पोस्टर चस्पा किए गए। दक्षिणी कश्मीर में बुरहान, सलाहुद्दीन और गिलानी के फोटो लगे बैनर भी दिखे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने हटा लिया। पुलवामा के पियूल तथा तहाब इलाके में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। 

कर्फ्य जैसी पाबंदियां, स्कूल-कालेज बंद, दुकानें भी रहीं बंद

massive protests in kashmir valley of death anniversary of burhan wani
फाइल फोटो

घाटी में कई स्थानों पर कर्फ्यू सरीखी पाबंदियां रहीं। स्कूल-कालेज बंद रहे। कारोबारी प्रतिष्ठान तथा दुकानें बंद रहीं। सड़कों से वाहन नदारद रहे। रेल सेवा स्थगित रही। मोबाइल इंटरनेट तथा ब्राड बैंड सेवा ठप रही। सोशल साइट्स बंद रहे। कश्मीर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित रहीं।

श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों एमआर गंज, खान्यार, रैनावारी, मायसूमा तथा सफाकदल में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां रहीं। सरकारी मुलाजिमों को छोड़कर किसी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम, बारामुला तथा सोपोर में भी पाबंदियां रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed