फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   massive fire in forest at rajouri

राजोरी के जंगलों में लगी आग से भारी नुकसान

Sat, 20 Jun 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
massive fire in forest at rajouri

राजोरी के निकटवर्ती क्षेत्रों के जंगल आग से जल रहे हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है लेकिन अबतक इस आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बताया जा रहा है कि आग संदिग्ध परिस्थितियों में लग रही है जिससे जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। जानकारी के अनुसार शहर के सिचंगस, चटयार, दलोगड़ा आदि क्षेत्रों के जंगलों मे पिछले दो दिनों से भीषण आग लगी हुई है।

विज्ञापन


संदिग्ध हालात में  लगी आग में अब तक लाखों की वन संपदा जल कर राख हो चुकी है। आग लगे जंगलों के आस पास बसने वाले कुछ लोगों ने बताया कि जंगल में आग गलने से जहां एक तरफ पेड़-पौधे राख होते जा रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ जंगलों में रहने वाले पशु व वन्य जीव जंतुओं की भी मौत हो रही है।
विज्ञापन


इससे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जंगलों में लगी आग से क्षेत्रों में प्रदूषण फैलने के साथ-साथ गर्मी में भी बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। वन विभाग वन्य जीव विभाग स्थानीय लोगों की मदद से भीषण आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका सबसे बड़ा कारण दमकल वाहनों का जंगलों तक नहीं पहुंच पाना है। सड़क सुविधा के अभाव के चलते दमकल वाहन जंगलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और इससे आग पर काबू पाना संभव नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में रेंज अधिकारी जंगबाज अहमद का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए विभाग और स्थानीय लोग संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं।

उम्मीद है कि बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा। आग लगने के कारणों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed