अंतिम चरण में बंपर वोटिंग, 76 फीसदी मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के आखिरी और पांचवें चरण में बंपर वोटिंग हुई है। शीत लहर भी वोटरों के कदम रोक नहीं पाई। जम्मू, राजोरी और कठुआ जिले की 20 सीटों पर 76 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। छिटपुट हिंसा की घटनाओं को छोड़कर अधिकांश सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
मतदान के इस चरण की समाप्ति के साथ उपमुख्यमंत्री ताराचंद, पीएचई शाम लाल शर्मा, आवास मंत्री रमण भल्ला, योजना मंत्री अजय सडोत्रा, सहकारिता राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा और नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा समेत कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई।
विधानसभा चुनाव में पहले चार चरणों की तरह पांचवें चरण में भी मतदाताओं ने पिछले रिकार्डों को पीछे छोड़ दिया। 2008 के मुकाबले में इस बार पांच फीसदी वोट बढ़े। ओवर आल मतदान फीसदी 66 फीसदी रहा। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार के चुनाव में बीते ढाई दशक का रिकार्ड टूटा है।
पिछले चुनाव की तुलना में पांच फीसदी ज्यादा वोट पड़े
मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला का कहना है कि पर्याप्त सुरक्षा प्रबंधों के चलते मतदान के दौरान कहीं से भी कोई हिंसक घटना नहीं हुई। इस चरण में 1828904 मतदाताओं के लिए 2391 मतदान केंद्र बनाए गए थे और कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
साफ-सुथरे और निष्पक्ष मतदान के लिए 28020 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया था। छह मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी आने के बाद उन्हें बदला गया है। इनमें जम्मू में चार, कठुआ और राजौरी में एक-एक ईवीएम को बदलना पड़ा।
आचार संहिता के उल्लंघन पर तीन मुकदमे-
जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर बिलावर में डॉ. मनोहर लाल शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और इस मामले की जांच जारी है। नौशेरा और अखनूर में भी एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। बहरहाल, उन्होंने अखनूर और नौशेरा मामले में नामों का खुलासा करने से अभी इंकार किया।