फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   martyrs day in kashmir, black day in jammu

कश्मीर में शहीदी दिवस, जम्मू में मना काला दिवस

Mon, 13 Jul 2015 08:03 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
martyrs day in kashmir, black day in jammu

कश्मीर में 13 जुलाई को शहीदी दिवस मना तो जम्मू में शहीदी दिवस के विरोध में काला दिवस मनाया गया। जम्मू में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के विभिन्न संगठनों के संयुक्त मंच ज्वाइंट फोरम आफ केपी आर्गेनाइजेशन, महाराजा हरि सिंह सेना के अलावा पैंथर्स पार्टी और विहिप के नेताओं ने भी काला दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर रियासत में तथाकथित शहीदी दिवस मनाए जाने की परंपरा को बंद करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


प्रेस क्लब के बाहर ज्वाइंट फोरम आफ केपी आर्गेनाइजेशन के धरना प्रदर्शन में पनुन कश्मीर के प्रधान अश्विनी कुमार चुरंगू ने कहा कि 13 जुलाई, 1931 से ही कश्मीर में अलगाववादी और अल्पसंख्यक हिंदू कश्मीरी पंडितों पर जुल्म, हत्याओं और लूटपाट का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस लूटपाट और हत्याओं के सिलसिले को थामने के लिए महाराजा की फौज को गोली चलानी पड़ी। कश्मीर केंद्रित सियासी दल इसे शहीदी दिवस मनाते हुए और पूरी रियासत में इसे पकर राष्ट्रवादी ताकतों का मनोबल तो कम करते ही हैं, कश्मीरी पंडित विस्थापितों के जख्मों पर नमक भी छिड़कने का काम करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शहीदी दिवस मनाने की कड़ी निंदा की गई और मांग की गई कि 26 अक्तूबर को जम्मू कश्मीर राज्य दिवस मनाया जाए। इस अवसर पर पैंथर्स पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया, विहिप के संरक्षक डा. रमाकांत दुबे, डीएन किसु, उपेंद्र कौल, सरदार प्रेम सिंह, संगठन के प्रवक्ता विरेंद्र रैणा ने भी तथाकथित शहीदी दिवस की परंपरा को बंद करने की मांग की।

महाराजा हरि सिंह सेना ने किया विरोध

martyrs day in kashmir, black day in jammu

महाराजा हरि सिंह प्रतिमा स्थल तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह सेना की ओर से सोमवार को कश्मीर में मनाए जाने वाले तथाकथित शहीदी दिवस के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

प्रधान कुंवर सक्षम सिंह ने कहा कि 13 जुलाई, 1931 को कश्मीर में अल्पसंख्यक हिंदुओं के घरों में मार काट और लूटपाट करने वाले लोगों को रोकने के लिए महाराजा हरि सिंह की फौज को गोली चलानी पड़ी।

यह लोग कश्मीर को आजाद करवाने की बातें करते थे। इन लोगों को शहीद कहना और शहीदी दिवस मनाना राष्ट्र भक्त लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में महाराजा हरि सिंह के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि वह इस तरह के तथाकथित शहीदी दिवस को मनाए जाने की परंपरा को बंद करे नहीं तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे।

इस अवसर पर उपप्रधान विशुबदीप सिंह, महासचिव राजदीप सिंह, संदीप जंबाल, जगबीर सिंह, पवन आदि भी मौजूद रहे।

भाजपा ने शहीदी दिवस कार्यक्रमों से किनारा किया

martyrs day in kashmir, black day in jammu

रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में शामिल भाजपा ने शहीदी दिवस कार्यक्रमों से खुद को अलग रखा, जबकि पीडीपी ने कश्मीर में शहीदी दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। भाजपा ने जम्मू में मनाए जाने वाले काला दिवस कार्यक्रमों में भी हिस्सा नहीं लिया।

पैंथर्स पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा रियासत सरकार का हिस्सा है और तथाकथित शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू में मनाए जा रहे काला दिवस कार्यक्रमों में भाजपा का हिस्सा न लेना राष्ट्र भक्त लोगों का अपमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed